Home latest आरएसएस के राष्ट्रीय प्रांत प्रचारक 3 दिन झुंझुनूं में करेंगे मंथन

आरएसएस के राष्ट्रीय प्रांत प्रचारक 3 दिन झुंझुनूं में करेंगे मंथन

0

झुंझुनू । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक शुरू हो गई है । यह बैठक 9 जुलाई शाम तक चलेगी । प्रतिवर्ष होने वाली यह बैठक इस वर्ष झुंझुनू के खैमी शक्ति मंदिर परिसर में आयोजित हो रही है। बैठक में संबंधित विषयों पर केंद्रित होने के कारण इसमें प्रांत प्रचारक अपने-अपने कार्य क्षेत्रों की वास्तविक जानकारियां एवं अनुभव सांझा करेंगे । संघ के संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित प्रथम ,द्वितीय व तृतीय संघ शिक्षा वर्ग के आंकड़े संकलन, नवीन प्रयोग एवं उनका विश्लेषण किया जाएगा । आगामी वर्ष की कार्य योजना, प्रवास योजना , आदि पर भी बैठक में चर्चा होगी ।

संघ के शताब्दी वर्ष के कार्य विस्तार के सुदृढ़ीकरण व समाज सहभाग की त्रेवार्षिक योजना की समीक्षा भी होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि इस बैठक में देशभर के सभी 43 प्रांतों के प्रांत प्रचारक सह प्रांत प्रचारक आए हैं । संघ के पूज्य सरसंघचालक डॉ मोहन जी भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सहित पांचों सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल, डॉक्टर मदन मोहन वैद्य , सीआर मुकुंद, अरुण कुमार, तथा रामदत्त एवं सभी 6 कार्यविभागों के प्रमुख व अखिल भारतीय कार्यकारिणी के प्रचारक सदस्यों के सहित विभिन्न संगठनों के अखिल भारतीय स्तर के संगठन मंत्रियों मैं वनवासी कल्याण आश्रम से अतुल जोग, भारतीय मजदूर संघ से सुरेंद्रन , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आशीष, भारतीय किसान संघ से दिनेश कुलकर्णी, विद्या भारती से गोविंद मोहंती, विश्व हिंदू परिषद के मिलिंद परांडे और भाजपा से पी एल संतोष भी बैठक में शामिल हो रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version