Home latest सीएम गहलोत ने दिया नवविवाहिता आवासनियों को आशीर्वाद

सीएम गहलोत ने दिया नवविवाहिता आवासनियों को आशीर्वाद

0

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को सांगानेर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा आयोजित राज्य महिला सदन की 12 आवासनियों के सामूहिक विवाहसमारोह में पहुंचकर वर वधु को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया । गहलोत ने इस मौके पर विभाग और भामाशाह के द्वारा दिए जा रहे गृहस्थी के सामान का अवलोकन भी किया। उन्होंने उपस्थित परिवार जनों को बधाई दी। साथ ही गायत्री मंत्र परिवार द्वारा पानी ग्रहण संस्कार के लिए तैयार किए गए पांडाल में जाकर पूजा अर्चना की। इससे पूर्व सांगानेर पहुंचने पर जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जुली, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा, सामाजिक न्याय अधिकारी डॉ.समित शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि ,भामाशाह और अन्य लोग उपस्थित थे।

Previous articleभगवंत मान ने डॅा. गुरप्रीत से रचाया दूसरा ब्याह
Next articleसतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री गहलोत को लिखा पत्र
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version