Home rajasthan सखी एंजिल संस्था ने मनाई हरियाली तीज पार्टी

सखी एंजिल संस्था ने मनाई हरियाली तीज पार्टी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर। (राजेंद्र शर्मा वरिष्ठ संवाददाता ) सखी एंजिल संस्था के द्वारा महिलाओ के लिए हरियाली तीज पार्टी का आयोजन ब्रिज इन होटल भरतपुर में किया गया।संस्था की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने बताया कि सखी एन्जेल संस्था द्वारा सावन के महीने में हरियाली तीज की चारों तरफ धूम रहती है इसी के चलते संथा द्वारा हरियाली तीज पार्टी का आयोजन किया गया। महिलाओ को ड्रेस कोड लहरिया एवं लहंगा रखा गया सभी को सोलह श्रृंगार करके आना था जिससे प्रोग्राम में चार चाँद लग गए। सभी मेंबर्स ड्रेसअप मे बहुत सुन्दर लग रही थी। जिससे पार्टी में रौनक आ गयी। सावन में झूला ना हो तो सुना रहता है इसलिए सभी झूले का आनद लिया। महिलाओं के लिए सावन और राखी से सम्बंधित गेम रखे गये। वहीं सभी ने बारिश मे पकौड़ौ का आनन्द लिया और सेल्फी पोइन्ट बनाया गया। सभी मैंम्बरस ने मन भर कर झूला, झूला और फोटो खिंचवाई । एन्जेल चांदनी,तरुना ,नेहा मुक्ता , प्रीती कंसल,ललतेश , वन्दना अलका आदि ने सावन के सोन्गस पर डान्स किया ।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240812-WA0034.mp4

जिससे सभी ने बहुत ही एन्जोय किया। इस प्रोग्राम की संयोजिका एन्जेल तरूना आर्य ने तीज सम्बंधित प्रश्न पूछे, जिसमें सभी मेंबर्स ने बड़ी चढ़ कर उत्तर दिये और उत्तर देने बाले को गिफ्ट दिए गये । ।संस्था की सचिव नीरा गर्ग ने बताया कि फन गेम्स में एन्जेल आभा विजेता रही, गेम्स में प्रीती बंसल प्रथम, द्वितीय प्रीती कंसल रही। दूसरे ग्रुप गेम में मुक्ता प्रथम और द्वितीय चांदनी रही ।
सभी सखियों ने बहुत ही इन्जोय किया।अन्त में सभी सखियां सावन एवं मल्हार पर खूब ही थिरकीं एवं मस्ती की। सभी ने खाने का आनन्द लिया। विनर और डांस परफॉर्मेंस वाले सभी मेम्बर्स को अट्रेक्टिव प्राइज देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे एंजल अलका,आशा अग्रवाल, अनीता कालरा,लीपिका, विमलेश,प्रीती कंसल राधिका , मोनिका,ललतेस, नीरू, हेमा, आशा,नीतू ,तरूना, कृष्णा गुप्ता, प्रीती बंसल, कुसुम,अनुअरौरा, अंचल अग्रवाल आदि मेंबर्स उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version