Home rajasthan दिवंगत केंद्रीय मंत्री कु.नटवर सिंह को दी श्रद्धांजलि

दिवंगत केंद्रीय मंत्री कु.नटवर सिंह को दी श्रद्धांजलि

0

विकास पुरुष व आमजन के मददगार थे नटवर सिंह अन्तिम दर्शन को उमड़े लोग


लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली ,हलैना, भरतपुर, । (विष्णु मित्तल संवाददाता) पूर्व केंद्रीय मंत्री कु. नटवर सिंह के निधन की खबर लगते ही भरतपुर जिले व राजस्थान सहित देश – विदेश में शोक की लहर छा गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह ,केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, समृद्ध भारत अभियान निदेशक सीताराम गुप्ता, पूर्व सांसद रतन सिंह, धौलपुर करौली के सांसद भजनलाल जाटव,भरतपुर सांसद सजना जाटव,राजेश पचौरी, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, पत्रकार विष्णु मित्तल, राजेश पचौरी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अवस्थी, तोताराम प्रधान, पूर्व उप प्रधान महेश मीणा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्मृद्ध भारत अभियान निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कु नटवर सिंह विकास पुरुष और आमजन की मदद करने वाले थे। साथ ही विदेशी नीति के मसीहा थे। गुप्ता ने कहा कि आज हमें कु. नटवर सिंह की कमी खल रही है तथा ये कमी भविष्य में भी खलेगी। गुप्ता ने कहा कि स्व नटवर सिंह हमेशा देश के विकास और किसान,युवा, मजदूर ,व्यापारी आदि के हित में सोच रखने वाले थे।

निदेशक गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री कु . नटवर सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनके पुत्र व नदबई विधायक कु जगत सिंह तथा परिजनों को ढाढस बंधाया। निदेशक गुप्ता ने दिल्ली पहुंचकर कु नटवर सिंह के अंतिम दर्शन किए और उन्हे पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version