Home rajasthan हर घर तिरंगा यात्रा,मांडलगढ़ में हुई मैराथन दौड़

हर घर तिरंगा यात्रा,मांडलगढ़ में हुई मैराथन दौड़

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

माण्डलगढ़ । केसरीमल वरिष्ठ संवाददाता उपखण्ड मुख्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपखण्ड अधिकारी अजितसिंह राठौड़ द्वारा मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सोमवार सुबह उपखण्ड प्रशासन,शिक्षा विभाग,नगरपालिका प्रशासन व पुलिस और एसडीआरएफ के द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को मांडलगढ़ उपखण्ड अधिकारी सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी
अजितसिंह राठौड़ बताया कि आज प्रशासन,शिक्षा विभाग,नगरपालिका प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ के द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा स्टेच्यू सर्किल से शुरू होकर अहिंसा सर्किल होते हुए पुनः स्टेच्यू सर्किल पर पहुंची जिसमे बढ़चढ़ कार्मिको,नगरवासियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक बाबुलाल विश्नोई, तहसीलदार ललित डीडवानिया,पालिका अध्यक्ष संजय डाँगी ,सीबीईओ दिनेश कुमार पुरोहित, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन ब्रमभट्ट, विधायक प्रतिनिधि मनोज सनाढय, पार्षद अनिता सुराणा,लादूलाल खटीक,नीलकमल पटवा,बीजेपी युमो मुकेश व्यास,समाजसेवीअशोक जीनगर ,शिक्षा विभाग के सत्यप्रकाश खटीक,पीटीआई लादूलाल तेली,सुशील जोशी,मनोज जोशी,पंचायत प्रसार अधिकारी,राजेन्द्र कुमार सेन,राजकुमार व्यास सहित अन्य कार्मिक व अधिकारीगण मोजुद रहे। दौड़ में अव्वल रहे प्रतिभागियों को उपखण्ड अधिकारी द्वारा सम्मान किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version