Home rajasthan श्री मद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली कलश यात्रा

श्री मद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली कलश यात्रा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क


कामां । (हरिओम मीना)- मनकामेश्वर मंदिर पर हुई भागवत कथा शुरू, कस्बे के व्यवसाई गिरधारी लाल विष्णु कुमार द्वारा प्राचीन मंदिर मनकामेश्वर मंदिर पर भागवत सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
श्री मद्भागवत सप्ताह की शोभायात्रा मनकामेश्वर मंदिर से कस्बे के मुख्य बाजार से गुजरती हुई कथा स्थल मनकामेश्वर मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में 251 महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण किए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। कथावाचक विष्णु कांत पाराशर ने भक्तों को अपने मुखारबिंद से रसोपान कराया। कलश यात्रा का कस्बे में जगह जगह पुष्प वर्षा कर कस्बे वासियों ने स्वागत किया। कलश यात्रा के दौरान संपूर्ण बातावरण गुंजायमान हो गया।
शोभायात्रा के दौरान नृसिंह मंदिर के महंत धनंजय दास जी महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष गीता खंडेलवाल, खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष बृजेश कुमार खंडेलवाल उर्फ टीटी, दिलीप अरोड़ा कार्यकारिणी अध्यक्ष सहित अन्य लोग व भक्तजन मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version