श्याम मन्दिर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

0
79
- Advertisement -

श्याम मन्दिर में भगवान की आरती में उपस्थित श्रद्धालु

मकराना, बोरावड़। (अब्दुल सलाम गैसावत रिपोर्टर ) आषाढ सुदी द्वादशी के अवसर पर गुरूवार रात्रि में स्थानीय स्वर्णकार मोहल्ला स्थित श्रीश्याम मन्दिर में श्याम भक्तों द्वारा अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि आठ बजे श्याम मन्दिर के पुजारी मनसुखदास वैष्णव के सानिध्य में भगवान श्री श्याम की जोत के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर धर्मलाभ अर्जित किया। इसके पश्चात भगवान श्याम प्रभु की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के मकराना तहसील महामंत्री शान्तिस्वरूप सोनी, तहसील उपाध्यक्ष बाबुलाल सोनी, स्थानीय उपाध्यक्ष मदनमोहन सोनी, सुरेन्द्र प्रसाद सोनी, विजय कुमार सोनी, पूर्व सचिव सुरेश कुमार सोनी, तेज नारायण सोनी, योगेश सोनी, चन्द्र प्रकाश सोनी, महेन्द्र प्रसाद सोनी, रतन सोनी, विकास, प्रशान्त, विपुल, माधव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here