शोभारानी कुशवाह भाजपा से निलंबित,7दिन में मांगा जवाब

0
114
- Advertisement -

जयपुर। धौलपुर से भाजपा विधायक शोभा रानी कुशवाहा को पार्टी ने क्रॉस वोटिंग करने के मामले में निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने कुशवाहा को 7 दिन में जवाब देने के निर्देश भी दिए हैं। आपको बता दें कि आज राज्यसभा चुनाव में शोभारानी कुशवाह ने पार्टी लाइन को तोड़कर कांग्रेस पार्टी के प्रमोद तिवारी को वोट दिया था। इसके बाद जब उनसे इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सब पता है और मैंने गलती से नहीं, जानबूझकर कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है ।शोभा रानी कुशवाहा की गलती को गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने निलंबित कर दिया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here