Home rajasthan विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग को पितृ शोक

विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग को पितृ शोक

0


मंत्रोच्चार के साथ स्व. प्रभुदयाल गर्ग का हुआ अंतिम संस्कार
गहलोत व जयंत चौधरी, डोटासरा, विश्वेन्द्र, जूली ने संवेदना की व्यक्त


भरतपुर । (राजेंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ )पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. सुभाष गर्ग के पिताजी प्रभुदयाल गर्ग का आज जयपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार थे जिनका जयपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अन्य मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना प्रकट की।
स्व. प्रभुदयाल गर्ग के निधन पर शहर व ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पार्थिव देह भरतपुर उनके निवास रंजीत नगर पहुंची जहां से शव यात्रा मुख्य मुख्य मार्गों से होती हुई नई मंडी स्थित मोक्षधाम पहुंची। जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने मुखाग्नि दी। इस दौरान गायत्री परिवार की ओर से मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। उनकी अंतिम यात्रा में परिवारजन ,सरपंच, पंच, पार्षद, पूर्व पार्षद ,पूर्व सरपंच, जिला परिषद सदस्य, व्यापारी, उधोगपति, आरएलडी, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, अधिवक्तागण, पत्रकार, शिक्षक, चिकित्सक सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी व राजनेता सहित ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के सैंकड़ो की संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुये।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version