Home rajasthan जमीनी विवाद में तीन लोगों से मारपीट मुकदमा दर्ज

जमीनी विवाद में तीन लोगों से मारपीट मुकदमा दर्ज

0

मसूदा ब्यावर।(शिवप्रकाश सेन रिपोर्टर) मसूदा उपखंड के ग्राम शेरगढ़ में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर रास्ता रोककर मारपीट करने से तीन जने घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मसूदा चिकित्साल्य भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम शेरगढ़ निवासी महेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को परिवार के सावर नाथ, चेतन नाथ एवम शंभू नाथ खेत से लोटने के दौरान सड़क पर यही के निवासी मिश्री नाथ सहित तीन जने लाठीयों से लैस होकर आए । मौके पर पुराने जमीनी विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौज करने लग गए मौके पर इसका विरोध करने पर उक्त सभी आरोपियों ने लाठी व हथियारों से मारपीट शुरू कर दी जिससे सावर,चेतन व शंभू घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों ने बीच बचाव कर घायलों को उपचार के लिए मसूदा चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत नाजुक होने से उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया। सूचना मिलने पर मसूदा पुलिस मौके पर पहुंची एवं पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version