लोक अदालत में आपसी समझाइस से 63 मामलों में राजीनामे

0
101
- Advertisement -

कुल 12 लाख रुपये की बकाया वशूली जमा की गई

डीडवाना- कुचामन। ( मनीष पारीक सीनियर रिपोर्टर) जिले के नावां शहर के वरिष्ठ सिविल न्यायालय में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ऐसीजेएम धर्मेंद्र सिंह जाखड़ की अध्यक्षता में किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष की ओर से 63 मामलों का निस्तारण किया गया , एसीजेएम जाखड़  ने बताया की राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता के निर्देशानुसार आज लोक अदालत का आयोजन किया गया है, जिसमें बेंच के मेंबर राजेन्द्र शर्मा एडवोकेट ने पक्षकारों को ज्यादा से ज्यादा राजीनामा करने हेतु प्रेरित किया।  ऐसीजेएम जाखड़ ने बताया की लोक अदालत मैं सभी पक्षकारों को राजीनामा करना चाहिए ताकि न्यायालय मैं वर्षो से चल रहे पुराने प्रकरण का फैसला लोक अदालत के माध्यम से हो सके और आपस मैं पक्षकारो में समन्वय बना रहे। झगड़ा फसाद के मामलो को लोक अदालत के माध्यम से सुलझा कर राजीनामा हो सके। लोक अदालत का उद्देश्य ही पक्षकारो मैं आपसी भाईचारा बनाना है ताकि न्यायालय मे चल रहे पुराने प्रकरण को राजीनामा के माध्यम से निस्तारित किया जा सके,लोक अदालत में फौजदारी, दीवानी, एन आई एक्ट,भरण पोषण,के  राजीनामा योग्य कुल 63 प्रकरण को निस्तारित किया गया है।

जिसमें विधुत विभाग के कुल 4 लाख 34 हजार 9 सो 82 रुपये की वसूली हुई व सभी बैंको के 1 लाख 24 हजार 5 सौ रुपये की वसूली हुई  एवं चेक अनादरण के 06 प्रकरणों का निस्तारण हुआ जिसमें कुल 6 लाख 50 हजार रुपये की वसूली हुई व भरण पोषण के 07 प्रकरण का निस्तारण हुआ व राजस्व के 11281 प्रकरणो का भी निस्तारण हुआ जिसमे मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र शामिल है । इस अवसर पर बेंच के सदस्य राजेन्द्र शर्मा,रोहित छीपा एडवोकेट,एस डी एम विश्वामित्र मीणा, बार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर, राजेन्द्र केसोठ एडवोकेट, एसबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, आर एम जी बी बैंक, पी एन बी बैंक नावा, विधुत विभाग के  अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here