बैंक में ही लुटते -लुटते बचा बुजुर्ग रामगोपाल जांगिड़

0
106
- Advertisement -


बैंक से रुपए निकालने के बाद वृद्ध से खुजली पाउडर लगाकर लूट का प्रयास

दो युवकों, एक नाबालिग ने बुजुर्ग से ढाई लाख रुपए लूटने का किया प्रयास


खेड़ली । (इकलेश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) कस्बे के कठूमर रोड़ स्थित बड़ोदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में जहां बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं होने के कारण 73 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति से एक नाबालिग सहित दो युवकों ने पैसों से भरा बैग लूट कर भागने का प्रयास किया।गनीमत रही की बैंक से पैसे जमा करा कर घर जा रहे एक युवक द्वारा लूटेरे को गेट पर ही दबोच लिया, जिससे वह भागने में नाकाम रहा। जानकारी के अनुसार गोपाल राम जांगिड़ द्वारा बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से लोन लिया था। जिसके चलते वह आज शनिवार को दोपहर बैंक से दिए हुए करीब ढाई लाख रुपए की राशी जमा कराने आया था । इस दौरान बैंक में पहले से ही तीन युवक बैठे हुए थे जो की बैंक आने जाने वाले लोगों की रैकी कर रहे थे।

वही गोपाल जांगिड़ को इसका पता नहीं था और वह मैनेजर के पास ब्याज के पैसे की पूछने गया था जहां मैनेजर द्वारा ब्याज की बाद में बात कर लेने सहित पहले पैसे जमा करा देने को लेकर कहा गया इस दौरान वह कांउटर पर जाकर खड़ा हुआ और पैसे जमा करने की सिलिप लेकर थैला कांउटर पर रख भरने लग गया। इतने में ही बैंक में पहले से ही मौजूद दोनों युवकों बाहर चले गये और साथ मौजूद एक नाबालिग को बैग लेकर भागने का इशारा किया।जैसे ही उस नाबालिग लूटेरे ने बैंग लेकर भागने की कोशिश की तभी बैंक से पैसा जमा कर जा रहे एक युवक ने गेट पर ही नाबालिग लूटेरे को दबोच लिया।वही अन्य दो युवकों को लोगों द्वारा एक चौराहे के पास पकड़ लिया ।घटना को लेकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।वही मैनेजर द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
यहां तक की पुलिस को भी सूचना नहीं दी गयी। पुलिस को सूचना आसपास के लोगों द्वारा दी गयी ।जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को थाने लेकर आयी और पूछताछ कर रही है।
वहीं अभी तक पिडित द्वारा मामला दर्ज नहीं कराया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मध्यप्रदेश और धौलपुर के रहने वाले हैं जों कि बैंक में लेन-देन करने वाले वृद्ध लोगों को शिकार बनाते हैं। इस काम में नाबालिग का सहारा लेते हैं जिससे कोई शक नहीं कर सकें।
साथ ही खुजली पाउडर का भी इस्तेमाल ऐसी बारदात में करते है।
इधर खेड़ली कस्बे में काफी बैंक और एटीएम है जिनमें अधिकांश बैंको व एटीएमो में सुरक्षा गार्ड नहीं है और राम भरोसे उनकी सुरक्षा व्यवस्था चल रही है। आये दिन हो रही लूट कि घटनाओं से लोगों में भी भय बना हुआ है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here