लक्ष्मण सिंह सांखला को जोधपुर संभाग की जिम्मेदारी

0
67
- Advertisement -

जालोर। (सुरेश धवल सीनियर रिपोर्टर ) राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए संभाग वार नए संभागीय प्रभारी लगाए गए। जिसमे जालोर से संघर्षशील युवा पार्षद एवं प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह सांखला को जोधपुर संभाग की महत्वपर्ण जिम्मेदारी देते हुए संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश मेघवाल ने बताया कि राजस्थान में हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए है। तथा युवा कांग्रेस की चुनावो में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश में कार्य करने वाले पदाधिकारियों को कार्य के आधार पर प्रमोशन भी मिलेगा, युवा कांग्रेस प्रदेश में कुछ बदलाव कर रही है इसी रूप में आगामी समय में जिला, विधानसभा ओर ब्लॉक स्तर तक बदलाव लिए जाएंगे।

प्रथम स्तर पर प्रदेश में दस संभाग पर संभाग प्रभारी नियुक्त किए गए है । जिसमें प्रदेश के उपाध्यक्ष ओर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भारतीय युवा कांग्रेस के कॉर्डिनेटर को भी सम्मिलित किया गया है। इसी संभाग स्तरीय नियुक्ति में जालोर से पार्षद ओर संघर्षशील युवा लक्ष्मण सिंह सांखला को जोधपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व सांखला को सिरोही का संगठन प्रभारी, बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो में जोधपुर संभाग प्रभारी, बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया था, जिसमें सांखला ने मजबूती से ओर लगन से कार्य किया था। उसी का नतीजा है कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जोधपुर संभाग का प्रभारी बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। लक्ष्मण सिंह सांखला ने नियुक्ति पर राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवास राजस्थान के प्रभारी मोहम्मद शाहिद, प्रदेश के अध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर शूरा तथा सुधींद्र मुंड का आभार व्यक्त किया है। ओर विश्वास दिलाया है। कि दी गई जिम्मेदारी का कर्तव्य पूर्वक निर्वहन करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here