Home latest रोमांचकारी कुश्ती दंगल ने किया प्रभावित

रोमांचकारी कुश्ती दंगल ने किया प्रभावित

0

68 वीं राज्य स्तरीय कुश्ती क्रीडा प्रतियोगिता आयोजन

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कामां, डीग। (हरिओम मीना) 68 वीं राज्य स्तरीय कुश्ती क्रीडा प्रतियोगिता के अंतर्गत पंचम दिवस कामसेन स्टेडियम में शानदार और रोमांचकारी कुश्तियों का नजारा देखने को मिला । दर्शक सुबह से लेकर कुश्तियों के आनंद में देर रात तक डटे रहे।
प्रतियोगिता संयोजक नोडल प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह यादव एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक करण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को देर रात 17 वर्षीय 55 किलो भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्तियों में भरतपुर अकादमी के खेमराज प्रथम और डीग के लखन द्वितीय रहे वही नीम का थाना के राकेश मीणा और अजमेर के अर्जुन कसाना तृतीय स्थान पर विजेता घोषित किए गए। इसी वर्ग में 71 किलो भार वर्गीय कुश्ती में अजमेर के आर्यन शर्मा प्रथम, हनुमानगढ़ के करण द्वितीय, और भीलवाड़ा के विश्वजीत और बीकानेर के पुरुषोत्तम क्रमशः तृतीय स्थान पर रहे । 19 वर्षीय 92 किलो भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती में भरतपुर के कान्हा ने प्रथम तथा खैरथल तिजारा के अरबाज खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं कोटपूतली के प्रवीण तथा चित्तौड़गढ़ के शुभम तृतीय स्थान पर रहे। गौरतलब है कि अभी तक लड़ी गई काफी कुश्तियों में लोहागढ ने विजयी परचम फहराया है ।

निर्णायक मंडल में ये रहे
निर्णायक मंडल संयोजक गंगा सिंह गुर्जर एवं प्रतियोगिता पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य गोपाल पाराशर ने बताया कि पंचम दिवस देर शाम तक लड़ी गई ग्रीको रोमन कुश्तियों में 17 वर्षीय 60 किलो भार वर्ग में भीलवाड़ा के सूर्य वैष्णव ने प्रथम तथा झुंझुनू के मनीष यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तो बीकानेर के सुभाष चंद्र और सत्र पर्यंत नाथद्वारा टीम के रूद्र नारायण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्षीय 67 किलो भार कुश्ती प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के निखिल तिवारी प्रथम और गंगानगर के विक्रम सिंह द्वितीय रहे तो फलोदी के मनमोहन सिंह और डीग के राकेश तृतीय स्थान पर विजयी घोषित किए गए। 19 वर्षीय 82 किलो भार वर्गीय ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के कुणाल बिश्नोई प्रथम तथा नीम का थाना के विनोद सैनी द्वितीय स्थान पर रहे तथा चूरू के अशोक कुमार गुर्जर और चित्तौड़गढ़ के अजय जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टेडियम में सुव्यवस्थित एवं पारदर्शिता पूर्ण कुश्तियों के आयोजन में शारीरिक शिक्षक संघ अध्यक्ष थान सिंह गोविंद सैनी महेंद्र सिंह गुर्जर रमनलाल सैनी रोहित गर्ग सुंदर सिंह सहित निदेशालय से पधारे निर्णायक महानुभाव महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रतियोगिता के सहायक संयोजक धीरेंद्र शर्मा और नीतेश शर्मा ने बताया कि नियुक्त रजिस्ट्रेशन टीमों द्वारा सभी भार वर्ग की प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले पहलवान प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सहभागिता प्रमाण पत्र तथा मेरिट प्रमाण पत्र तैयार किये जा रहे हैं । शनिवार को आयोजक नोडल विद्यालय द्वारा उपस्थित समस्त खिलाड़ियों एवं उनकेदल प्रभारियों शारीरिक शिक्षकों तथा रजिस्ट्रेशन टीमों में तैनात शिक्षक शिक्षिकाओं और व्यवस्थाओं में तैनात समस्त स्टाफ के लिए निशुल्क भोजन प्रसादी का भी आयोजन रखा गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version