Home rajasthan रिश्तेदार ने ही किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

रिश्तेदार ने ही किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

0

सीकर। दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र में 29 मई की रात को नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ सोहनलाल ने बताया कि 3 जून को पुलिस थाने में नाबालिग लड़की के दादा ने मामला दर्ज कराया था। जिसके मुताबिक उसकी नाबालिग पोती को अशोक मीणा बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गुहाला नीमकाथाना से गिरफ्तार किया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी पीड़ित पक्ष के रिश्तेदारी में है और उनके घर आना जाना रहता था। इसी का फायदा उठाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version