Home crime रावण देखकर लौटते समय गाड़ी टच होने से विवाद में गई युवक...

रावण देखकर लौटते समय गाड़ी टच होने से विवाद में गई युवक की जान

0

लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट

मारपीट में एक युवक की हत्या

जयपुर। मामला जयपुर के शिप्रापथ थाना इलाके का है जहां रावण देखकर लौटते समय एक गाड़ी के टच होने से हुए विवाद में एक युवक की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अऩुसार युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की। पिटाई के कारण सीके बिरला अस्पताल के टैक्नीशियन वकील बंजारा की मौके पर ही मौत हो गई। वकील के अन्य तीन साथियों को अदमरा कर बदमाश मौके से भाग गए। वारदात के बाद बदमाश यहां खड़ी गाडियों में भी जमकर तोड़फोड़ कर गए। घटना की जानकारी मिलने पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया।
शिप्रापथ थाना पुलिस की माने तो जगन्नाथपुरी में रहने वाले वकील बंजारा का देर रात रावण दहन के बाद बीच रास्ते में गाडी टच होने पर कुछ युवकों के साथ घर लौटते समय विवाद हो गया। इस दौरान वकील बंजारा ने युवकों के साथ मारपीट भी की। बाद में वकील अपने तीन साथियों के साथ घर लौट गया। सभी बदमाश वकील बंजारा के पीछे-पीछे उसके घर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान वकील ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घर आए बदमाषो की धुनाई कर दी। कुछ समय सभी बदमाश एक दर्जन साथियों के साथ फिर से घर आए। बदमाशो के देख वकील ने बचने के लिए छत की ओर भागा तो बदमाशों ने छत पर जाकर उसके साथ गम्भीर मारपीट की। इस दौरान एक बदमाश ने उसके सिर पर ईट से वार कर दिया। जिससे वकील का सिर फट गया और उसकी वहीं पर मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग छूटे। वहीं विकास के तीनों दोस्तों का एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। सीसीटीवी फुटेज पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है, पुकिस्त पुछताछ कर इनके सभी साथियों का पता लगाने में जुट गईं

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version