Home rajasthan राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट!

राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट!

0

सत्य पारीक वरिष्ठ पत्रकार

जयपुर। राम मंदिर के ज़मीन घोटाले के बाद, अब रामायण सर्किट के तहत चलाए जा रहे “अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट” में भी पैसों की घपलेबाजी बाहर आई है। CAG ने बताया है कि अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुँचाया गया है। CAG ने जनवरी 2015 से मार्च 2022 के बीच स्वदेश दर्शन योजना की परफॉर्मेंस ऑडिट की थी। इसमें CAG ने बताया है कि योजना के तहत ठेकेदारों को ‘19 करोड़ 73 लाख रुपये’ का अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

कैग ने कहा है कि अयोध्या के गुप्तार घाट पर 14 हिस्सों में काम होना था। बिना आकलन के ही ठेके आवंटित कर दिए गए। CAG ने खुलासा किया है कि ठेकेदारों को उन कामों के लिए भी भुगतान किया गया है जो उनके द्वारा किया ही नहीं गया। CAG ने अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में 8 करोड़ 22 लाख रुपयों का अनावश्यक खर्च करने की बात भी कही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version