लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। (नवीन कुमावत ) भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के सह संयोजक मोती लाल मीना ने सदस्यता अभियान के लिए जयपुर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष रामानंद गुर्जर को अजमेर उत्तर का सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया है। गुर्जर पूर्व जयपुर जिला दक्षिण के अध्यक्ष रह चुके हैं । गुर्जर को अजमेर उत्तर का प्रभारी नियुक्त करने पर उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। आपको बता दी रामानंद गुर्जर सौम्य और सरल व्यक्तित्व के धनी होने के कारण सभी वर्गों में अच्छी पकड़ रखते है।
