लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर विशेष संवाददाता। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
