लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जसवंतपुर जालौर। (विक्रम सेन) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के बैनर तले आज सैकड़ों शिक्षकों ने उपखंड कार्यालय जसवंतपुरा में प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी रामलालजी मीणा को संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पदमसिंह मांडोली और ब्लॉक मंत्री हरीसिंह चारण के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना OPS को यथावत रखने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई यूनिफाइड पेंशन योजना UPS का हर जगह विरोध हो रहा है । इसी कड़ी में राजस्थान में पूर्व से चल रही पुरानी पेंशन योजना को निरंतर जारी रखने के लिए ज्ञापन कार्यक्रम में ब्लॉक संगठन मंत्री देवीसिंह चेकला, कोषाध्यक्ष जयंती राम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामकरण, जिला प्रधानाचार्य प्रतिनिधी विक्रमसिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल सैन , वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार बोहरा, बगाराम, हीरालाल जाट, वगताराम प्रजापत आदि के साथ सैकड़ों की तादाद में संगठन के सक्रिय कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
