
गुरुग्राम । ( योगेश सैनी रिपोर्टर) स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति गुरुग्राम द्वारा आज रविवार को स्वतंत्रता सेनानी स्मारक के प्रांगण , सिविल लाईन गुरुग्राम में प्रत्येक माह का प्रथम रविवार प्रातः 10:00 बजे 10 मिनट अपने पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति गुरुग्राम हरियाणा के सभी सदस्यों ने भाग लिया। आज के आयोजन के मुख्य अतिथि मनीष यादव प्रदेश सचिव भाजपा को समिति के सभी सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत किया तथा गुरुग्राम के समिति के सदस्यों के साथ सैकड़ों लोगों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि दी। तथा मनीष यादव प्रदेश सचिव भाजपा ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित समुह द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया। जय हिंद, भारत माता की जय, जय तिरंगा,बन्दे मातरम तथा स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे के नारों से पुरा प्रांगण गुंजायमान हुआ।
समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल ने बताया कि यह आयोजन जो सवतंत्रता सेनानियों यों और शहीदों को याद करते हुए पूरे देश में हर महीने के प्रथम रविवार प्रात: 10:00 बजे मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिवारों व देश के प्रत्येक नागरिक से आग्रह किया कि ऐसे प्रोग्राम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानीयों व शहिदों को सम्मान दे। बारिश के दिनों में अपने पुर्वजों के नाम से पोधे लगाएं तथा बड़ा होने तक उसकी देख भाल व पालन पोषण करें । भक्ति व पर्यावरण की प्रेरणा जाग्रत हो ।
इसी उपलक्ष्य में समिति के महासचिव सुबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान ने बताया कि सवतंत्रता सेनानी स्मारक के प्रांगण में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की आदम कद प्रतिमा जल्दी से जल्दी लगाई जाए। समरजीत सिंह प्रवक्ता ,
समिति के कोषाध्यक्ष लेखराज सिंह राघव व इंद्र सिंह हंस ने बताया कि मैमोरियल के प्रांगण में कुछ शरारती बच्चे दीवार कूदकर मैमोरियल के प्रांगण में क्रिकेट खेलते हैं जिससे पहले भी युद्ध स्मारक व स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर बहुत नुक्सान हो चुका है।
यह रहे मौजूद
आज के समारोह में निम्नलिखित सदस्यों ने भाग लिया :- कपूर सिंह दलाल , सुबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान, लेखराज सिंह राधव, ईन्दर सिंह हंस, समरजीत सिंह बिलासपुर प्रवक्ता, प्रवीण हंस,सन्दीप राधव, जगबीर सिंह, योगेश यादव, बलजीत सरपंच सुखराली, कार्तीक, जगदीश झाड़सा, योगेश यादव, सतबीर सिंह यादव, योगेन्द्र कुमार वर्मा,अशोक गहलोत,दयानंद फाजिलपुर, बलजीत सिंह, धर्मेंद्र जांधु, व संदीप राधव आदि ने भाग लिया।

















































