Home rajasthan फर्स्ट इंडिया अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी

फर्स्ट इंडिया अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी

0

प्राऊड मोमेंट फाॅर ‘मैजिक लैंस बाय राखी योगेश शर्मा ‘

जयपुर । राजस्थान में फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जो मुकाम हासिल किया है वह किसी से छिपा हुआ नहीं है। राजस्थान में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला न्यूज़ चैनल बनने के बाद अब बाद 10 मार्च से फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी प्लेटफार्म पर भी धूम मचाने जा रहा है । ओटीटी प्लेटफॉर्म की ग्रैंड लांचिंग हुई आरआईसी भवन में । समारोह की मुख्य अतिथि थी प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक , फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के सीएमडी और एडिटर इन चीफ जगदीश चंद्रा, फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा , फर्स्ट इंडिया के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी । फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल एंटरटेनमेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग मेंअधिकारी ,राजनेता, उद्योगपति व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर फर्स्ट इंडिया के मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने वरिष्ठ पत्रकार राखी जैन और योगेश शर्मा द्वारा बनाए गए ट्रैवल शो के प्रसारण की घोषणा की। पवन अरोड़ा के कॉन्सेप्ट और इनिशिएटिव पर बने इस शो को साकार किया है मैजिक लैंस बाय राखी योगेश ने। राखी योगेश के. इस शो में आप राजस्थान के खूबसूरत शहरों, महलों, गांव ढाणियों की कला संस्कृति, बाजार, खानपान को आप एक अलग और खूबसूरत अंदाज में देख पाएंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रैवल शो दिखाने पर सीनियर जर्नलिस्ट राखी योगेश शर्मा फर्स्ट इंडिया की पूरी टीम से इंट्रोडक्शन और सम्मानित भी किया।

प्राऊड मोमेंट फाॅर ‘मैजिक लैंस बाय राखी योगेश शर्मा

‘मैजिक लेैंस बॉय राखी योगेश शर्मा ने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने पर , फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के सीएमडी और एडिटर इन चीफ जगदीश चंद्रा, फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा , फर्स्ट इंडिया के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी आभार आभार व्यक्त ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version