यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दी श्रद्धांजलि

0
65
- Advertisement -

भाजपा नेता परमेश्वरलाल शर्मा के पिता रामावतार व्यास के निधन पर शोक

लक्ष्मणगढ़ सीकर। /पूनम विशाल रिपोर्टर ) लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के बऊ गांव पहुंचकर प्रदेश के भाजपा नेता परमेश्वरलाल शर्मा के पिता रामावतार व्यास के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। रामावतार व्यास का 7 जुलाई को निधन हो गया था। जिनकी नियमित बैठक उपखंड के बऊं गांव में उनके निवास स्थान पर की जा रही है। इस दौरान केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत व राजस्थान के युडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, एडीजी अनिल पालीवाल, एएसपी देवेंद्र शर्मा, एएसपी सुरेश खिची, पूर्व विधायक राम लाल, आशीष चेयरमैन, झुंझुनूं बीजेपी ज़िला अध्यक्ष बनवारीलाल, प्रदेश मंत्री वशु चावला, सीकर बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल बऊ गांव पहुंचकर शोक व्यक्त किया। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रामावतार व्यास के निधन पर शोक संदेश भेजा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here