युवा गौ सेवा संगठन के सदस्यों और ग्रामीणों ने पौधारोपण किया

0
78
- Advertisement -

पादूकलां नागौर राकेश शर्मा संवाददाता के युवा गौ सेवा संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारी ने किया पौधरोपण पादूकलां।(नागौर) कस्बे के युवा गौ सेवा संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारी व ग्रामीण ने पौधारोपण किया। मानसून सीजन के इन दिनों में गांव को हरा भरा रखने के उद्देश्य से पौधरोपण किया जा रहा है जिसके तहत युवा गौ सेवा संगठन ने गांव के गौशाला,मोक्ष धामसहित सभी प्रमुख स्थलों पर लगाए। युवा व ग्रामीण ने अब तक 101 से अधिक पौधे लगाने के साथ टैंकर से इनमें पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। सभी प्रकार के पौधे लगाए जा रहे हैं रवि लखारा वअमित भाटी ने बताया कि युवा गौ सेवा संगठन के सानिध्य में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पादूकलां में युवा गौ सेवा संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य ने बारिश के मौसम में 200 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जिसके तहत जेसीबी की मदद से गहरे गडढ खुदवाकर युवा गौ सेवा संगठन के सदस्यों द्वारा पौधरोपण का कार्य कर रहे हैं। गांव के पर्यावरण प्रेमी अंकित सैनी सहित युवा गौ सेवा संगठन सदस्य पदाधिकारी ने पौधे लगाएं। युवा गौ सेवा संगठन के अध्यक्ष सुखदेव गौड ने कहा कि पेड़ पौधे धरती का श्रृंगार है पेड़ पौधे और पर्यावरण का संकल्प दिलाया पर्यावरण संतुलन के लिए एवं हरियाली के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने जरूरत है और सभी से अपील की अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए अपने घर आंगन खेत सर्वजनिक स्थान पर पौधरोपण कर उनकी देखरेख स्वयं करें। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा गौ सेवा संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here