- Advertisement -

राजसमन्द । गौतम शर्मा ब्यूरो चीफ जिले के कुंवारिया कस्बे में शनिवार को दोपहर के समय जिला मुख्यालय से आया पुलिस टीम के दल में मुस्लिम समुदाय के आने वाले मुहर्रम पर्व एवं अन्य त्योहार पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। बताया कि यह फ्लैग मार्च नीलकंठ महादेव मंदिर से रवाना हुआ जो महावीर मार्किट,रावली पोल, चारभुजा मन्दिर तक निकाला गया ओर पुलिस उसी मार्ग से नीलकंठ महादेव मंदिर के पास पहुचा। इस फ्लैग मार्च के दौरान राजसमंद डीएसपी विवेक सिंह, एससी एसटी सेल डीएसपी राहुल जोशी,कुंवारिया थाना अधिकारी सोनाली शर्मा सहित पुलिस बल तैनात रहा।

- Advertisement -






















































