Home rajasthan महान समाज सुधारक गरीब दास जी की जयंती मनाई

महान समाज सुधारक गरीब दास जी की जयंती मनाई

0


जयपुर। डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान, जयपुर के तत्वावधान के संस्था प्रांगण में महान समाज सुधारक गरीब साहेब जी के जयंती पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया ।इनका जन्म 09 मार्च 1913 को जयपुर के भोजपुरा कलां गांव में हुआ

| इन्होने समाज के एक बड़े वर्ग को बंधुआ मजदूरी से मुक्ति दिलाई, बाल विवाह एवं मृत्यु भोज जैसी अन्य कुरूतियों को दूर करने में अहम् भूमिका निभाई |
इस अवसर पर महान समाज सुधारक गरीब साहेब जी के संघर्ष एवं जीवन-दर्शन पर सोसायटी के महासचिव जी.एल. वर्मा, राम किशोर राय, शिव शंकर छत्रपति, एच.आर. परमार, बंशीधर रांगेरा आदि ने जीवन प्रसंग पर अपने विचार रखें |
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी गुरु प्रसाद लेखरा, महेश धावनिया, राम किशन मेहरा, एडवोकेट ताराचंद, एडवोकेट महेश वर्मा, बाबूलाल टाटीवाल, सुशीला छत्रपति, सोनम, रामप्रसाद बैरवा, गिरधारी लाल चौहान, उकम राम मेघवाल, हिमांशु छत्रपति, देवी सहाय, खांगा राम एवं सैकड़ों अन्य व्यक्तियों ने भाग लिया |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version