मोनू जैन प्रथम प्रयास में बने सीए , पार्षद ललिता ने किया स्वागत

0
174
- Advertisement -

कुचामनसिटी । विमल पारीक रिपोर्टर
चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए गुरुवार को घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में कस्बे की युवा प्रतिभा मोनू जैन ने सफलता प्राप्त की है। मोनू ने अपने प्रथम प्रयास में सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
कुचामन नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 उपासरो की गली निवासी मोनू जैन के सीए बनने पर वार्ड पार्षद ललिता पारीक वर्मा के नेतृत्व में कमल कुमार गौड़ , पूर्व सरपंच सुभाष जैन , राजस्थान युवाब्राह्मण महासभा नगर अध्यक्ष विमल पारीक ,पुष्पा देवी ने मोनू का माला, साफा पहनाकर मुँह मीठा कराया व मोमेन्टो भेंट कर स्वागत किया गया। पिता जितेन्द्र ने बताया कि मोनू इस लक्ष्य को पूरा करने वाला इस परिवार का पहला सदस्य बन गया हैं। मोनू ने अपनी सफलता का राज कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को बताते हुए कहा कि हिम्मत और मेहनत से ही सफलता हासिल होती है। मोनू जैन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता जितेंद्र व माता संगीता को देते हुए कहा सीए परीक्षा की कठिन यात्रा को पार करने में दोनों का मार्गदर्शन मददगार रहा।
इस दौरान खुशबू जैन , लवेश पारीक भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here