मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत अमरगढ़ में किया गया वृक्षारोपण

0
136
- Advertisement -

जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रकृति प्रेमियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने किया वृक्षारोपण

गंगापुर सिटी बनी सिंह मीणा रिपोर्टर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत अमृत पर्यावरण महोत्सव के तहत जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी एवं पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में गुरुवार को मालियों की चौकी अमरगढ़ में वृक्ष कुंज चारागाह पर सघन पौधारोपण किया गया| कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, नगरपरिषद के सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं पंचायत समिति की प्रधान मंजु गुर्जर आदि ने शिरकत की।

जिला कलक्टर ने बताया कि अमृत पर्यावरण महोत्सव के तहत पौधारोपण के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वृक्षारोपण महाअभियान को जिले में सफल बनाना है। साथ ही आमजन को पर्यावरण से जोड़कर उनमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता उन्नत करना है।  जिससे जिले में लगाए गए पौधों की जनसहभागिता के माध्यम से सार-संभाल सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान राजकीय कार्मिकों के साथ-साथ, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों व पत्रकारों, समाजसेवियों, प्रकृति प्रेमियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने भी पौधे रोपित कर प्रकृति प्रेम के इस महाकुम्भ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। 

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि . मुख्यमंत्री के वृक्षारोपण के इस महाअभियान को जिले में सभी स्तरों पर सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर जन-जन को अधिक से अधिक वृक्ष रोपित करने के लिए प्रेरित करें।  सार्वजनिक भूमि, तालाब या पाल आदि के किनारे, सिवायचक अथवा चारागाह भूमि, राजकीय परिसर आदि में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करवाएँ।

जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष रोपित किए गए पौधों का भी इस दौरान निरीक्षण किया और लगभग सभी पौधे जीवित पाये गए हैं। इनकी सार-संभाल संबन्धित ग्राम पंचायत द्वारा की जा रही है और जो पौधे यहाँ इस वर्ष लगाए जा रहें हैं उनकी सार-संभाल की ज़िम्मेदारी भी संबन्धित ग्राम पंचायत द्वारा ली गई है।ण इस अवसर पर कुल 1100 पौधों का रोपित किए गए हैं ।

अमृत पर्यावरण महोत्सव के दौरान अमरगढ़ की सरपंच शगोपाली देवी, गंगापुर सिटी के विकास अधिकारी गुलाब सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रकृति प्रेमी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here