जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीसीसी सीतापुरा में चल रहे 18 वें अखिल भारतीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सम्मेलन के दौरान सम्मेलन स्थल पर लगे हुए स्टाल का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने स्टॉल में प्रदेश के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिल्पकारों द्वारा निर्मित विभिन्न राजस्थानी परिधान, ज्वेलरी, ब्रास मेटल, ब्रास , सांगानेरी प्रिंट, ब्लू पॉटरी ,राजस्थानी बैंगल्स ,पुस्तकें आदि राजस्थान की लोक कला व संस्कृति से जुड़े उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों से बातचीत भी की और उनकी की तारीफ की और उनकी हौसला भी बढाया।
