Home rajasthan मुख्यमंत्री चन्नी का जयपुर दौरा रद्द, गहलोत ने भी सभी कार्यक्रम किए...

मुख्यमंत्री चन्नी का जयपुर दौरा रद्द, गहलोत ने भी सभी कार्यक्रम किए निरस्त

0

राजस्थान में भी पहुंच और 6 अक्टूबर को होंगे विरोध प्रदर्शन

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष

जयपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई किसान हिंसा में 9 किसानों की मौत के बाद यूपी सहित पूरे देश भर में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है । इसी बीच किसानों के परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी को सरकार ने यूपी में डिटेन कर लिया ,जिसके विरोध में पूरे देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन रखे हैं। जयपुर में भी कांग्रेस पार्टी ने बनीपार्क स्थित मुख्यालय पर धरना का कार्यक्रम रखा है। इसी के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जयपुर का कार्यक्रम रद्द हो गया है ।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वे कांग्रेस की ओर से आयोजित धरने प्रदर्शन में भाग लेंगे ।उन्होंने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी भर्त्सना की है । कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को जनता की आवाज उठाने का हक है, ऐसे में उसे इस तरह से दबाया जाना उचित नहीं है।

मुख्यमंत्री ने जारी बयान में कहा कि आईसीसी ने 5 और 6 अक्टूबर को देश भर में किसानों पर फायरिंग लाठीचार्ज और 9 किसानों की मौत के विरोध में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा है। वहीं उत्तर प्रदेश की प्रभारी महामंत्री प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की भी कांग्रेस पार्टी ने निंदा की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है 5ओर 6 अक्टूबर को पूरे राजस्थान में भी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे विरोध जताएंगे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version