Home rajasthan महिलाओं ने उबछट का पर्व बडे़ धुमधाम से मनाया

महिलाओं ने उबछट का पर्व बडे़ धुमधाम से मनाया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां (नागौर) (राकेश शर्मा) कस्बें सहित आसपास के ग्रामीण आंचल में शनिवार को उबछट का पर्व धुमधाम से मनाया गया। मंदिर रंग बिरगी रोशनी से जगमगाये। उबछट के दिन महिलाऐं पुरे दिन भर व्रत करती है। अपना सारे काम से निवृत होकर शाम शुद्ध जल से स्नान कर महिलाऐं सोलह श्रृंगार कर महिलाऐं मेवड़ा में अच्छीनाथ जी महाराज मंदिर ,चारभूजा मंदिर, रघुनाथ महाराज ,महादेव जी मंदिर ,सूरजपुरी बाबोसा मंदिर,रानाबाईजी महाराज मंदिर, गायत्री , सहित खाटू श्याम मन्दिरो में जाकर भगवान के दर्शन करने के बाद महिलाऐं मन्दिर के पूजारी से उबछट की कथा सुनती है। विवाहित महिलाऐं व अविवाहित महिलाऐ भी करती है व्रत । चन्द्रमा उगता नहीं तब तक नीचे बैठती नहीं है, खड़ी रहती है। भजन कीर्तन करती रहती है। अपने परिवार व अपने पति की र्दीघआयु व खुशहाली की कामना करती है। कस्बें के प्रमुख मन्दिरों में उमड़ भीड़ महिलाओं दर्शन केलिऐ महिलाऐं मंगल गीत गाती हुई मन्दिर पहुंचती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version