Home crime भुसावर थाने का हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ रिन्कू गिरफ्तार

भुसावर थाने का हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ रिन्कू गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर। (राजेंद्र शर्मा जती) भुसावर थाना पुलिस ने क्षेत्र के टॉप टेन बदमाश एक हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ रिन्कू को गिरफ्तार किया है।आईजी राहुल प्रकाश व एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर वांछित आरोपियों की धरपकड के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की कार्यवाही।
आरोपी विवेक उर्फ रिन्कू के खिलाफ भुसावर थाना पर गंभीर मारपीट, अपहरण, चोरी, लूट व अवैध हथियार के आठ प्रकरण दर्ज हैं। भरतपुर के भुसावर थाना पुलिस ने क्षेत्र के टॉप टेन बदमाशों मे से एक हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ रिन्कू को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश विवेक उर्फ रिन्कू पुत्र अमर सिंह को थाने पर दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया है। 11 सितम्बर को भानु सैनी निवासी मजाजपुर ने आरोपी विवेक के खिलाफ अवैध हथियार का भय दिखा कर पांच लाख रूपये की रंगदारी की मांगनें तथा फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देने का वीडिया वायरल करने के संबंध में थाने पर मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने त्वरित अनुसंधान कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी विवेक ने पूर्व में भी अपने साथियों के साथ भानु सैनी पर फायरिंग कर प्राणघातक हमला किया था। विवेक उर्फ रिन्कू के खिलाफ भुसावर थाने गंभीर मारपीट, अपहरण, चोरी, लूट व अवैध हथियार के आठ प्रकरण दर्ज हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version