Home rajasthan शिवभक्तों ने थाली मांदल की थाप पर निकाली कावड़ यात्रा

शिवभक्तों ने थाली मांदल की थाप पर निकाली कावड़ यात्रा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

काबरी महादेव का कावड़ के जल से किया जलाभिषेक

राजसमंद । (गौतम शर्मा) राजसमंद जिले के भीलवाड़ी गांव में शिव भक्तों ने सावन माह के अंतिम सोमवार को थाली मांदलकी थाप पर भव्य कावड़ यात्रा निकाली है कावड़ यात्रा भीलवाडी गांव से थाली मांदल की थाप पर निकली , जिसमें छोटे से लगाकर बड़े बुजुर्ग तक शिव भक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे ।वहीं हर हर महादेव बम भोले आदि जयकारा लगाते हुए चल रहे थे, जिससे माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। कावड़ यात्रा मुख्य मार्ग से 3 किलोमीटर दूर काबरी महादेव मंदिर परिसर पर पहुंची है, जहां पर मंदिर के पुजारी मुकेश पुरी गोस्वामी द्वारा कावड़ यात्रा की पूजा अर्चना की गई । उसके बाद बारी-बारी से पूर्णिमा के अवसर पर शिवजी का कावड़ की जल से जलाभिषेक किया गया। वहीं जयकारे से मंदिर प्रांगण भोज उठा शिव भक्तों ने शिवजी को नमन कर घर परिवार एवं गांव में सुख समृद्धि की कामना की।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240819-WA0660.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version