शाहबाद बारां। आदर्श भार्गव
शाहबाद तहसील के देवरी गांव में सिरसीपुरा का तालाब फूटने से सैकड़ों परिवारों के घर तबाह हो गए। वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश शिकरवार व बृजलाल शिकरवार से पूर्व मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे ने दूरभाष से देवरी के हालात जाने साथ ही विधायक ललित मीणा ने भी देवरी का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात कर हालात जाने है। पूर्व ज़िलाध्यक्ष नरेश शिकरवार व बृजलाल शिकरवार के नेतृत्व मे विकास अधिकारी उमाशंकर वैष्णव व सरपंच द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया है। साथ ही लगातार अधिकारियों द्वारा भी क्षेत्र का दौरा किया जा रहा हैं।
