Home rajasthan भामाशाह संतरा बाई ने गौशाला में ₹500000 का दान किया

भामाशाह संतरा बाई ने गौशाला में ₹500000 का दान किया

0

नैनवा। मनोज योगी संवाददाता लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क आज नाग पंचमी के शुभ अवसर पर गौ सेवा से प्रभावित होकर गौ सेवक संत श्री प्रेम नारायण जी गेहूं खेड़ी वालों की प्रेरणा से भामाशाह श्रीमती संतरा बाई पत्नी भेरूलाल धाकड़ निवासी भावपुरा तहसील नैनवा द्वारा अक्षरे पांच लाख रुपये (500000) गौसेवार्थ श्री गोपाल गौशाला सेवा समिति नैनवा को नगद प्रदान कर गौसेवा के पुनीत कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। धन राशि प्रदान करने से पूर्व श्रीमती संतरा बाई ने संपूर्ण गौशाला का भ्रमण कर गौ सेवा कार्य का अवलोकन किया। गौ माता के जलपान हेतु बनी खेल में से चरणामृत लिया। इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष शिवराज नागर , गोपाल धाकड़ एवं रामकिशन धाकड़ भावपुरा मौजूद रहे। इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए गौशाला अध्यक्ष शिवराज नागर , प्रबंधक पुखराज ओसवाल , कोषाध्यक्ष विनोद साहू , सचिव मुकेश नागर , सोजी लाल रीडर , दिनेश नामा , घासी लाल धाकड़ ,सोजी लाल धाकड़ लालगंज , चन्द्र प्रकाश शर्मा आदि ने आभार व्यक्त करते हुए इनके चिरंजीवी एवं स्वस्थ रहने की कामना की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version