Home rajasthan भामाशाहों के सहयोग से वृक्षारोपण का शुभारंभ, एक दिन में 500 पौधे...

भामाशाहों के सहयोग से वृक्षारोपण का शुभारंभ, एक दिन में 500 पौधे लगाए

0

मारकुंडेश्वर धाम अजारी में समाज सेवियों की उत्कृष्ट पहल

सिरोही तुषार पुरोहित ब्यूरो चीफ…सिरोही जिले के पिण्डवाडा तहसील में स्थित विश्व प्रसिद्ध शिक्षा व संगीत की देवी मां सरस्वती के अजारी मारकुंडेश्वर धाम के मंदिर के पीछे पहाड़ी पर नीलकंठ महादेव के दरबार में ग्रीन हाउस संस्थान की और से 500 पौधे लगाने का शुभारंभ गुरूदेव श्री श्री 1008 श्री रेवानाथ जी महाराज के हाथों से संस्थान के सदस्यों व ग्रामीणों नें महानरेगा मजदूरों के द्वारा शुभारंभ किया गया ….। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबसे बड़ी योजना एक पेड़ मां के नाम के तहत ग्रीन हाउस संस्थान की और विश्व विख्यात सरस्वती माताजी व मारकुंण्डेश्वर महादेव की पहाड़ी पर पेड़ पौधों लगाए गए। इस दौरान कहीं समाजसेवी मौके पर मौजूद रहे, और वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। आपको बता दें कि माँ सरस्वती का यह मंदिर विश्व भर में विख्यात है यहां से देश के कोने-कोने से भक्त निरंतर दर्शन करने के लिए आते रहते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति स्पष्ट तरीके से नहीं बोल पाता मां के दरबार में आकर मां के चरणों में आता है तो वह स्पष्ट तरीके से बोलना शुरू हो जाता है….। यानि माँ की कृपा से कई लोग ठीक होकर लौटता है। यह मान्यता सदियों से चली आ रहीं है…।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version