Home politics भाजपा मण्डल खाटूश्यामजी की बैठक हैदराबाद धर्मशाला में

भाजपा मण्डल खाटूश्यामजी की बैठक हैदराबाद धर्मशाला में

0

भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान दी जानकारी

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
खाटूश्यामजी। ( विकास सोनी) भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मण्डल खाटूश्यामजी की बैठक हैदराबाद धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में दो सितम्बर से 25 सितंबर तक चलने वाले सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा नेता पवन पुजारी ने कहा कि पार्टी में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाए, ताकि पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल किया जाए।नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी ने अभियान की सम्पूर्ण जानकारी दी तथा इस वृहद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा नेता गजानंद कुमावत ने कहा कि दो सितंबर से 25 सितंबर तक चलने वाले अभियान में सभी बुथ अध्यक्ष सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रत्येक बुथ अध्यक्ष 200-200 सदस्य बनाए। बैठक को प्रधान प्रतिनिधि प्रभू सिंह गोगावास व विधानसभा संयोजक राजेन्द्र सिंह भारीजा ने भी सम्बोधित किया।बैठक में सुशील जोशी, नन्दलाल शर्मा, लक्ष्मीनारायण कुमावत, सुभाष भारतीय,केदारमल जांगिड़, सोनाराम जिंजवाडिया,महेश जगरामका, ऋषि जांगिड़,मनीष योगी,सचिन शर्मा,रवि स्वामी, नरेन्द्र मीणा, पुरूषोत्तम कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version