Home rajasthan ब्राह्मण समाज ने भाजपा कांग्रेस से मांगे 35-35 टिकट

ब्राह्मण समाज ने भाजपा कांग्रेस से मांगे 35-35 टिकट

0

14% आरक्षण की उठी मांग

जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा के आह्वान पर आज जयपुर में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उमडे। एक ही नारा, जय परशुराम ,जय परशुराम के नारे लगे । राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेता ब्राह्मण महासंगम में शामिल हुए ।स्वस्ति वाचन और संकट से प्रारंभ हुए इस ब्राह्मण महासंगम में जन सैलाब उमडा । महासंगम जयपुर में एक ऐतिहासिक आयोजन रहा। ब्राह्मण समाज के लोग ब्राह्मण समाज की पारंपरिक वेशभूषा पहने हुए घंटे घड़ियाल बजाते पहुंचे । ब्राह्मण समाज ने मंच से केंद्र और राजस्थान सरकार से 14 फीस दिए आरक्षण देने की मांग की। मंदिर में मंदिर मठों पर सरकारी नियंत्रण खत्म करने ट्रस्ट और कमेटियों को उनकी कमान देने की मांग की। इसके कई मांगे रखी गई । राष्ट्रीय स्तर पर विप्र कल्याण बोर्ड बनाने की मांग भी रखी गई। नेताओं ने समाज को एकजुट रखना का अपमान किया । सभी का एक ही नारा था विश्व को दिशा देने वाला ब्राह्मण अब अपने हितों के लिए संगठित होना चाहिए।

इससे पूर्व सवेरे 8:00 बजे त्रिपोलिया गेट से 1100 महिलाएं कलश यात्राएं लेकर रवाना हुई। रास्ते में महिलाओं पर पुष्प वर्षा की गई ।चारों तरफ ब्राह्मण एकता जिंदाबाद किनारे लगे। जयपुर शहर में पहली बार रामनिवास बाग में इतना विहंगम दृश्य देखने को मिला। लाखों ब्राह्मण एक साथ नाचते गाते ढोल बजाते प्रदेश के अलग-अलग गांव कमन से यहां शामिल हुए।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक रहे । उन्होंने ब्राह्मण समाज को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सभी को साथ लेकर चलने वाला है । समारोह को शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आरक्षण से वंचित जातियों के लिए 14 फीसदी आरक्षण का प्रावधान 2003 में किया गया था और अब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ऐसे 10 से बढ़कर 14 फिसदी करें । समारोह को जयपुर के सांसद रामचंद बोहरा ने भी संबोधित किया। बोहरा ने कहा कि ब्राह्मण महासभा में सब ब्राह्मण समाज को एग्जिट करने का काम किया है । हम देश के प्रधानमंत्री से मिलकर ईडब्ल्यूएस आरक्षण को 14 फ़ीसदी करने की तैयारी करेंगे । इस मौके पर जलदाय मंत्री महेश जोशी ने सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा की जमकर तारीख की । उन्होंने कहा कि मैं इस आंदोलन का जनक सुरेश मिश्रा को मानता हूं और राज्य सरकार से 14% आरक्षण की बात को आगे बढ़ाऊंगा । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शुभकामना संदेश को भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने पढ़कर सुनाया और रामलाल शर्मा ने कहा कि मैं सुरेश मिश्रा के संघर्ष को और आंदोलन को लंबे समय से देख रहा हूं और मैं इस मुद्दे पर समाज के साथ ।

इस मौके पर ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने कहा कि 14% आरक्षण के लिए हमने लाठियां खाई है जेल गए हैं और 2 दशकों तक सड़कों पर संघर्ष किया है। इसके लिए अब हम सबको मिलकर सामूहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है।

आज देश की दोनों राजनीतिक पार्टियों के राजनेता मंच पर है। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि ब्राह्मणों के बच्चों के भविष्य के लिए इस आरक्षण को 14% करवाने का प्रयास करें। इस अवसर पर विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता अर्चना शर्मा ,महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ,संरक्षक देवी शंकर शर्मा ,खादी बोर्ड के अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा, कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला आयोग ममता शर्मा ,फिल्म निर्माता निर्देशक मधुर भंडारकर, गदर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा, डीआईजी जगदीश प्रसाद शर्मा ,के प्रदेश अध्यक्ष सुनील उदेईया, परशुराम सेवा के अध्यक्ष दिनेश रहेजा, खंडल समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ,खांडल एडवोकेट के गणेशिया, गोविंद पारीक, बीपी शर्मा ,बीएम शर्मा, डॉक्टर संगम मिश्रा ,सविता शर्मा ,अशीष दवे सहित तमाम वक्ताओं ने जनसभा को संबोधित किया। सभी ने ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया । साथ ही राजनीतिक पार्टियों से ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा की मांग उठाई। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का भी संदेश सुनाया गया ।जयपुर के प्रमुख मंदिरों के महंत और संत विश्व मौजूद रहे ।गोविंद देव जी मंदिर के मानस गोस्वामी ,महामंडलेश्वर मनोहर दास चतुर्वेदी ,उदासीन आश्रम के प्रद्युमन पुरी गोस्वामी, पंडित पुरुषोत्तम गोड, पंडित मुकेश भारद्वाज ,बाल मुकुंद आचार्य ,समेत सैकड़ो की संख्या में संत महात्माओं उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version