5 उपचुनाव में जीत और अच्छी बरसात के लिए पदयात्रा पर
ब्यावर। (हेमंत साहू वरिष्ठ पत्रकार ) ब्यावर से भाजपा की विधायक शंकर सिंह रावत ने अपने पैतृक गांव हिम्मतपुरा से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के बाद की पदयात्रा की शुरुआत की।
पदयात्रा में जवाजा प्रधान गणपत सिंह रावत, सभापति नरेश कनोजिया सहित पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल। गायक शंकर सिंह रावत ने बताया कि ब्यावर से मानगढ़ देव जी महाराज की पदयात्रा कर रहे हैं। राजस्थान में 5 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत और देश और प्रदेश में अच्छी बरसात और खुशहाली के लिए यह पदयात्रा निकाल रहे हैं।
