Home rajasthan बैकरी वर्कशॉप में नामचीन शैफ्स ने दिए टिप्स

बैकरी वर्कशॉप में नामचीन शैफ्स ने दिए टिप्स

0

जयपुर। ड्रीम अचीवर्स क्लब द्वारा सुनील भार्गव ,डायरेक्टर पी आई एच एम, के सहयोग से ,रंगीलो भारत सीजन 3 द टेस्ट ऑफ इंडिया के पार्टिसिपेंट्स के लिया । एक बेकरी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में शेफ गजराज सिंह शेखावत और शेफ अयाज़ बैग ने बेकिंग के बारे में बहुत ही छोटे-छोटे टिप्स प्रदान किए, जो सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण रहे। लगभग 25 महिलाओं ने इस वर्कशॉप में बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।


क्लब की फाउंडर प्रीति गोयल ने बताया ये वर्कशॉप का दूसरा चरण है।
वाइस प्रेसिडेंट शिल्पा अग्रवाल ने बताया कि सभी को सर्टिफिकेट भी दिए गए। ज्वाइंट सेक्रेटरी मीना सैनी ने बताया क्लब के द्वारा जल्दी ही एक लाइव कुकिंग कांटेस्ट भी आयोजित किया जायेगा और रंगीलो भारत सीज़न 3 टेस्ट ऑफ इंडिया के विनर्स की रिसेपी की एक मैग्जीन भी लॉन्च की जायेगी।
ट्रेजरर शिवानी सक्सेना व नीरू दहाल ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version