- Advertisement -

जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। ( वसीम अकरम रिपोर्टर) आमेर पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति की सोने की कानों की मुरकिया तोड़ने वाले आरोपी सूरज ज्ञान बावरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक बावरिया गैंग के तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। चौथा आरोपी सूरज ज्ञान बावरिया फरार चल रहा था जिसे आज गिरफ्तार कर लिया है । बावरिया गैंग के लोग आस-पास के गाँवों में बुजुर्ग व्यक्तियों की तलाश कर उनका गला व मुंह दबाकर वारदात को अंजाम देते हैं गिरफ्तार हुए चारों आरोपियों पर कई थानों में इस तरह के लूटपाट, मारपीट, डकैती, चोरी नकबजनी के मुकदमे दर्ज है। थाना अधिकारी अंतिम शर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र बागड़ा के नेतृत्व में को अंजाम दिया गया ।आरोपी को गिरफ्तार करने में कानि.गिरधारी लाल मीणा कानि. मोहनलाल कानि की विशेष भूमिका रही।
- Advertisement -

















































