लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सीएम की फटकार के बाद कलेक्टर भी पहुंचे गांव में
सलूंबर। जिले के लसाडिया उपखंड में ग्राम पंचायत घाटा और लालपुरा में बुखार से 3 दिन में ही पांच बच्चों की दर्दनाक मौत से पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े हो गए । आखिरकार सरकार के लंबे चौड़े दावे और मुफ्त दवा योजना के बावजूद बुखार जैसी सामान्य बीमारी से एक ही गांव के पांच बच्चों की मौत ने लालपुरा गांव से लेकर जयपुर में बैठी सरकार को हिलाकर रख दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सलुंबर में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से बात की और मौके पर चिकित्सा टीम को तैनात कर दिया है।
मामला लालपुरा गांव का है जहां बुखार जैसी सामान्य बीमारी का समय पर इलाज नहीं मिलने पर 3 दिन में पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इलाज के अभाव में जिन बच्चों की मौत हुई उन बच्चों की उम्र 7 से 8 साल के बीच है। अभी भी गांव में 20 बच्चे गंभीर रुप से बीमार बताए जा रहे है। जिनकी हालत गंभीर है इनके ब्लड सैंपल जांच के लिए उदयपुर भेजे गए है। 
गांव में नहीं है डॅाक्टर
एक गांव में पांच बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। इधर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जानकारी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गांव में चिकित्सा विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। चिकित्सा विभाग की टीम घर- घर सर्वे कर रही है । सोमवार देर रात जिला कलेक्टर मोहम्मद जुनेद पी और एसडीएम लसाड़िया दिनेश आचार्य ने गांव में पहंचकर हालात का जायजा लिया है। उनका कहना है कि बच्चों के ब्लड सैंपल जांच के लिए उदयपुर के लिए भेज दी गई है… जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा। वहीं विभाग ने बुखार से मरने वालों में बच्चों की पहचान कर ली है… जिनमें लालपुर निवासी लचीराम उम्र आठ वर्ष, दीपक पंच पुत्र मानाराम मीना ,सीमा पांच वर्ष पुत्री घनाराम, राहुल उम्र 8 साल पुत्र लक्ष्मण और नानी पुत्री प्रकाश के रूप में हुई है. वहीं दूसरी और बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर उनका उपचार किया जा रहा है। दूसरी ओर लसाडिया के क्षेत्र में चेतावनी गांव में भी वायरल बुखार का असर देखा जा रहा है ।
सीएम भजनलाल के निर्देश पर टीमें पहुंची गांव में
फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो सकेगा । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य सचिव सी श्रीनिवासन ने वीसी के जरिए गांव के हालात की जानकारी ली है और पीड़ितों को तत्काल सुविधा देने के निर्देश भी दिए हैं गांव में ही स्वास्थ्य विभाग के तीन तैनात कर दी गई है । कुछ बच्चों के ब्लड सैंपल उदयपुर भेजे गए हैं रिपोर्ट आने के बाद बीमारी का पता लग सकेगा , फिलहाल स्थिति में अंतर में है वहीं स्थानीय लोगों का आरोपी की चिकित्सा टीम ने घटा गांव में घर-घर सर्वे कर दिया 16 बच्चों के सैंपल आर एंड टी मेडिकल कॉलेज उदयपुर भेजे गए कलेक्टर मोहम्मद आए उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को इलाज में कोटा ही बरतने का आरोप लगाया लोगों कहना कि सीएससी में डॉक्टर नहीं है इसलिए बच्चों का समय पर इलाज नहीं मिल सका और मौत हो गई।