Home latest बामसीन ग्रामीण ने टोल मुक्त करने को लेकर उपखंड अधिकारी के नाम...

बामसीन ग्रामीण ने टोल मुक्त करने को लेकर उपखंड अधिकारी के नाम सोपा ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क समदड़ी , बालोतरा। ( प्रेम सोनी)

समदड़ी क्षेत्र के बामसीन ग्रामीण ने टोल मुक्त करने को लेकर उपखंड अधिकारी के नाम का ज्ञापन ग्रामीणों ने सिवाना पहुंच उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सोपा। वहीं ज्ञापन में बताया कि बामसीन गांव की सरहद व देवड़ा गांव की सरहद में टोल नाका आया हुआ है और बामसीन गांव वालों के खेत देवड़ा एवं फुलण गांव आए हुए हैं और वही सहकारी समिति भी आई हुई है, जिससे कामकाज के लिए दिन भर आना-जाना रहता है ।इसलिए हमारे से टोल वसूली की जाती हैं। वहीं बामसीन गांव और देवड़ा गांव की सरहद में टोल नाका होने की वजह से बामसीन एवं देवड़ा व फूलण ग्रामीणों को टोल मुक्त करने की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही हैं। इसी को लेकर आज उपखंड अधिकारी के नाम का ज्ञापन सोपा गया है ।

टोल मुक्त नहीं किया गया तो टोल नाके के पास ही धरना दिया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । बामसीन सरपंच प्रतिनिधि उमेदाराम चौधरी ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तब बामसीन और देवड़ा यह दोनों गांव एक ही थे और अब बामसीन वालों के टोल लिए जा रहे हैं ,क्योंकि देवड़ा और फूलन गांव में खेत और सोसाइटी भी आई हुई है और रोज काम कांज के लिए आना-जाना लगा रहता है। इन्हीं गांव से इनका पुराना तालुकात है इसलिए बामसीन ग्रामीणों का टोल मुक्त होना चाहिए । क्योंकि टोल नाके से बामसीन की दूरी 3 किलोमीटर की ही है इसलिए टोल मुक्त किया जाना चाहिए इसको लेकर बामसीन ग्रामीणों ने विधायक हमीर सिंह भायल को भी टोल मुक्त करने को लेकर अवगत करवा चुके हैं । इस मौके पर बामसीन सरपंच मीरा देवी चौधरी, दशरथ सिंह, सावलराम, सूजाराम, भमराराम, विक्रम सिंह, चौथाराम सुथार, अमराराम चौधरी, जोगाराम, अरविंद गिरी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version