Home rajasthan बाइक पर सवार होकर कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने लहराया तिरंगा

बाइक पर सवार होकर कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने लहराया तिरंगा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डीग। (मुकेश सैनी वरिष्ठ संवाददाता ) आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए मंगलवार को जिलेभर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बाइक रैली का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डीग श्रुति भारद्वाज और जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने स्वयं बाइक पर सवार होकर बाइक रैली निकाली और तिरंगा झंडा लहराया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज डीग में दूसरा दिवस मनाया जा रहा है जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम डीग, तहसीलदार डीग, उपनिदेशक पशुपालन विभाग, तहसीलदार एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने बाइक रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय आमजन ने भी भाग लिया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240814-WA0019.mp4

इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने कहा कि जिले भर में स्वतंत्रता दिवस हर्ष एवं उत्साह से मनाया जाएगा।

हर घर तिरंगा अभियान के दूसरे दिवस जिला कलेक्टर कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई। आमजन को तिरंगा घर लाने और भारत की आज़ादी के 76वें वर्ष के उपलक्ष्य में इसे फहराने के लिए एवं प्रोत्साहित करने के लिए स्वयं जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज बाइक पर सवार होकर सड़कों पर निकल पड़ी, जहा उन्होंने बाइक रैली का नेतृत्व किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा भी बाइक पर सवार दिखाई दिए। रैली जिला कलेक्टर परिसर से रवाना होकर, नगर रोड होते हुए, बस स्टैंड, डीग जल महल, लक्ष्मण मंदिर, घंटाघर, लोहा मंडी एवं शहीद स्थल से वापस जिला कलेक्टर परिसर पहुंची।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला के विभिन्न उपखंडों में भी बाइक रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिलेवासियों का उत्साह अलग ही चरम पर पहुंच चुका है। भारद्वाज ने इस अभियान के अंतर्गत सभी नागरिकों से और अधिक संख्या में भाग लेने के लिए कहा है।

Previous articleअपहरण और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
Next articleआर्मी की फर्जी आई डी लगाकर लोगों से साइबर ठगी,3 गिरफ्तार
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version