Home latest 7 को प्रदेशाध्यक्ष यादव करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद

7 को प्रदेशाध्यक्ष यादव करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव 7 मार्च को प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ ज़ूम एप के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। यह डिजिटल बैठक दोपहर में आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा होगी।

संगठन महासचिव सागर मावर ने बताया कि राजस्थान में पिछड़े वर्ग की आवाज़ को मजबूत करने और संगठन की जड़ों को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह संवाद आयोजित किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।

प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट के अनुसार बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा प्रदेश स्तर पर प्रस्तावित ओबीसी सम्मेलन की रणनीति शामिल है। साथ ही ओबीसी विभाग को जिला और बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने के लिए संभाग स्तर पर अधिवेशन आयोजित करने पर भी विचार किया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बैठक में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी समय की मर्यादा का पालन करते हुए अपनी-अपनी रिपोर्ट के साथ बैठक में शामिल हों।

वहीं राजेन्द्र सेन, जो राजस्थान एडवाइजरी काउंसलिंग के सदस्य हैं, ने कहा कि पदाधिकारियों की सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए सभी पदाधिकारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने का आह्वान किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version