बरसात से छत गिरी दो सगे भाइयों की मौत

0
86
- Advertisement -

परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर दिया धरना समझाइश के बाद बनी सहमति
टिब्बी। (प्रभु राम रिपोर्टर)१ बीती रात हुई बारिश एक परिवार के दो सगे भाइयों पर काल बनकर बरसी। समीपवर्ती राठीखेडा ग्राम पंचायत के दो जीजीआर में गत शनिवार रात्रि को बारिश में खेत में एक कमरे की छत गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का हनुमानगढ़ के जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। दो अन्य को मामूली चोट के चलते टिब्बी केसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


मामले में आक्रोशित परीजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर टिब्बी सीएचसी की मोर्चरी के समक्ष धरना लगाकर बैठ गए हैं । मौके पर पहुंचे डीवाईएसपी कर्ण सिंह , थानाधिकारी जगदीश पांडर व तहसीलदार चंदन पंवार व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोपहर बाद अढ़ाई बजे समझाइश के बाद सहमति बनी । जिसके बाद मृतक सुमित के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। हादसे में गंभीर घायल को एक अन्य व्यक्ति अमित नाम व्यक्ति ने हनुमानगढ़ टाउन के जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड दिया । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।


जानकारी के मुताबिक मृतक अमित (22) पुत्र राम भरोसे सदा, सुमित (30) पुत्र राम भरोसे सदा निवासी अशोक पेपर मिल दरभंगा बिहार हाल दो जीजीआर राठीखेडा में खेत में काम करने के लिए आए हुए थे। सभी रात्रि को एक ही कमरे में सो गए। रात में बरसात के चलते अचानक कमरे की छत गिर गई। जिसमें दोनों भाइयों की छत के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं अन्य लोग घायल हो गए। घायलो में राम भरोसे सदा (65) पुत्र नथनी सदा हाल दो जीजीआर, अभिषेक (13) पुत्र संजय निवासी सिघबारा दरभंगा बिहार हाल नौ बुर्जी नाली, दिलखुश (17) पुत्र ओपिंद्र पासवान सिंघवारा जिला मधुबनी बिहार नौ बुर्जी हनुमानगढ़ के जिला चिकित्सालय में उपचाराधीन है। वहीं रघुराम (23) पुत्र रामभरोसे सदा हाल दो जीजीआर,भरत कुमार ( 22) ओपिंद्र पासवान नौ बुर्जी को मामूली चोटे आई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here