सुमेरपुर। (अरविंद जोशी वरिष्ठ संवाददाता) खेत में काम करने के दौरान दोनों भाइयों के बीच बहस हो गई और बहस के बाद बड़ा भाई इतना बेदर्द निकलेगा किसी ने सोचा भी नहीं था। बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की कुल्हाड़ी से कई बार वार कर हत्या कर, पुलिस को गुमराह करने के लिए सूचना दे दी। पुलिस 4 दिन तक हथियारों की तलाश में इधर-उधर हाथ मारते रही। लेकिन जब पुलिस ने उसके बड़े भाई गजेंद्र सिंह से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
मामला तखतगढ़ थाना इलाके के कोशेलाव गांव का है । जहां चार दिन पहले घर के आंगन में सोए हुए बहादुर सिंह की धारदार हथियार से हत्या हुई थी ।थाना अधिकारी भगाराम मीणा ने बताया कि पुलिस हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हर एंगल से जांच कर रही थी। परिवार के भी सभी सदस्यों से अलग-अलग बातचीत की गई । इस दौरान मृतक के बड़े भाई गजेंद्र सिंह का आचरण थोड़ा संधिग्द लगा । परिजनों ने बताया कि गजेंद्र सिंह और बहादुर सिंह के बीच आए दिन विवाद होता रहता था । लेकिन यह विवाद ऐसा नहीं था कि बड़ा भाई छोटे भाई को मार ही देगा। पुलिस ने जब गजेंद्र सिंह से पूछताछ की तब उसने हत्या करना कबूल कर लिया । उसने बताया कि खेत पर काम करने के दौरान काम को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। इससे ही नाराज होकर उसने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में काम दी गई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। आरोपी गजेंद्र सिंह ने छोटे भाई बहादुर सिंह को घर के अंदर में सोते समय कुल्हाड़ी से कई बार करके हत्या कर दी थी।
