खेड़ली, अलवर। इकलेश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता खेड़ली कस्बे के समीपलर्ती गांव डोरौली में आज शाम करीब 5:00 बजे लक्ष्मण सैनी के मकान एकाएक भरभरा कर गिर गया।
उसकी पट्टीयां टूटकर पूरा मकान मलवे में तब्दील हो गया जिसके चलते लक्ष्मण सैनी एवं उसका पुत्र गणेश घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पलक झपकते ही मकान पूरी तरह से भड़बड़ा कर पट्टीयां दीवारें टूटकर मलवे में तब्दील हो गई मकान के अंदर रखा मोटरसाइकिल अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हुई उन्होंने दोनों घायलों को खेड़ली अस्पताल पहुंचाया।

वहीं नुकसान और घटना का जायजा लेने के लिए नायब तहसीलदार खेड़ली लक्ष्मण गुप्ता सहित ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।