लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मदिमपुर, मध्य प्रदेश।( लक टुडे संवाददाता) राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष उदयलाल आंजना ने रविवार को महिदपुर मध्य प्रदेश में आंजना समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता गुजरात से पधारे सेठ हरि भाई चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रणछोड़लाल आंजना पूर्व विधायक खाचरौद, बहादुर सिंह बोरमुंडला, किरण आंजना डिप्टी कलेक्टर नीमच, विक्रमसिंह मोहनपुरा, हटेसिंह पटेल एवं महेश आंजना, पद्मसिंह कीटिया एवं कमल पटेल थे।
यह कार्यक्रम युवा आंजना समाज महिदपुर ज़िला उज्जैन द्वारा आयोजित किया गया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में आंजना ने समाज की 125 होनहार प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर व ओपरणा ओढ़ाकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आंजना के सम्मान समारोह में पहुंचने पर आयोजन समिति के पदाधिकारीयों ने गर्मजोशी और ढोल नगाड़ों के साथ आंजना का स्वागत किया।समाजजनों ने साफा बांधकर,माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
