
शमशान घाट में बेच रहा था
भिवाड़ी। (खैरथल राजेश शर्मा सीनियर रिपोर्टर) पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रीय के निर्देशन मे भिवाड़ी पुलिस ने रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे अवैध मादक पढ़ार्थो की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया । साथ ही पुलिस ने उसके कब्जे से 15 किलो 650 ग्राम अवैध गांजा भी जप्त किया है। इस मामले मे पुलिस ने भिवाड़ी के घटाल के रहने वाले राजू पंजाबी को गिरफ्तार किया है।
भिवाड़ी थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि रविवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि राजू पंजाबी पुत्र दिलीप सिंह राय सिख निवासी घटाल अवैध मादक पदार्थ बेच रहा है। सूचना के बाद पुलिस घटाल गाँव के बाहर पहाड़ी की तरफ शमशान घाट के पास पहुंचे वहाँ बरामदे मे खम्बे की आड़ मे राजू पंजाबी बैठा हुआ था। जो पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उसके पास रखे थैले को चेक किया उसमे गांजा भरा हुआ था। पुलिस द्वारा जब उस थैले का वजन करवाया गया तो उसमे 15 किलो 650 ग्राम अवैध गांजे को जप्त कर आरोपी राजू पंजाबी को गिरफ्तार कर लिया गया।




















































